शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। जनपद जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में जिलाशिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीडीओ ने सुनी लोगों की शिकायत। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को निस्तारण करने हेतु शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाये, स्पष्ट रूप से आख्या लिखे, कागजी खानापूर्ति न करें। शिकायतों को पारदर्शी ढंग से गुणवत्तानुरूण निस्तारण कराये। सबसे अधिक शिकायतें विद्युत विभाग, पंचायत विभाग, जल निगम, राजस्व विभाग की है। विद्युत विभाग अधिक शिकायते, शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से न क्रियान्वित करने असंतुष्ट फीडबैक खराब होने व बिना बताये तहसील दिवस पर अधिशासी अभियंता विद्युत अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने वेतन रोकते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया। जल निगम द्वारा हर घर जल नल योजना से पानी की आपूर्ति सही ढंग से न कराने व सड़के खराब होने व समय पर मरम्मत सही ढंग से न करने पर अधिशासी अभियंता जल निगम को जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगायी और कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। फरियादियों द्वारा दिये गये आवेदनों पर गम्भीरता से सुनते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। दूर-दराज से आये फरियादियों के कुल 38 प्रार्थना पत्रों में से 07 मामलों में त्वरित निस्तारण किये गये, शेष प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाते हुए समय-सीमा में समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।