उप जिलाधिकारी ने पुरुषोत्तम मास मेले की तैयारी का लिया जायजा

उप जिलाधिकारी ने पुरुषोत्तम मास मेले की तैयारी का लिया जायजा

निष्पक्ष जन अवलोकन । रामशंकर वर्मा रामनगर बाराबंकी। सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मे आगामी 17 मई से प्रारंभ होने वाले पुरुषोत्तम मांस मेले की तैयारियों का उप जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मेले में सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के मद्दे नजर उप जिलाधिकारी रामनगर आनंद कुमार तिवारी ने मंदिर व मेला परिक्षेत्र का विधिवत निरीक्षण कर तैयारियों को जांचा परखा जिगजैग मंदिर परिसर अभरण सरोवर सहित मेला परिसर में तमाम स्थानों पर जाकर बेहतर साफ सफाई कराने पेयजल अस्थाई विद्युत प्रकाश व्यवस्था स्वास्थ्य सुरक्षा पार्किंग खाद्य पदार्थों की जांच सहित तमाम व्यवस्थाओं को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए उप जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि महादेवा कॉरिडोर में अधिग्रहित भवनो को गिराने का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा इसलिए भवन स्वामी शीघ्र ही मकान खाली कर दें जिससे कार्य में रुकावट ना आए। उप जिलाधिकारी ने मंदिर में जाकर भगवान शिव का पूजन अर्चन व अभिषेक कर मानव कल्याण की भी कामना की इस मौके पर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ग्राम प्रधान राजन तिवारी बीडीसी सतीश यादव हल्का लेखपाल संतोष कुमार सहित मेले से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।