विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम कार्यालय का किया घेराव,किसानों को मनाने में अधिकारियों के फूले हाथ-पाँव

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम कार्यालय का किया घेराव,किसानों को मनाने में अधिकारियों के फूले हाथ-पाँव

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम कार्यालय का किया घेराव,किसानों को मनाने में अधिकारियों के फूले हाथ-पाँव

- मांग पूरी नहीं होने पर डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे किसान 

 निष्पक्ष जन अवलोकन 

 दिव्यांश प्रताप सिंह 

फतेहपुर /फतेहपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम करने का आवाहन किया जिस पर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल उठे। डीएम की चौखट में जमे किसानों को सदर उपजिलाधिकारी ने समझाने का प्रयास किया,लेकिन किसान डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे।संविधान दिवस पर राष्ट्रीय आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की अगुवाई में बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय घेर लिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के अधिकारी किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है जिससे किसान परेशान है परन्तु अधिकारियों के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रहें हैं। किसानों द्वारा बताया गया कि बिन्दकी तहसील के जहानपुर मजरे डीघ गांव में किसान ओमप्रकाश पटेल की जमीन पर सत्ता के विधायक द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिसके संबंध में बीते पंद्रह दिनों से जहानपुर में किसानों का धरना चल रहा है। जिसकी सुधि लेने के लिए अधिकारियों को समय नहीं है। अधिकारी शासन के दबाव में काम कर रहे हैं। कहा कि किसानों पर अत्याचार संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा जब तक आंदोलन चलता रहेगा। श्री पटेल ने कहा यदि डीएम ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो किसान रेलवे ट्रैक जाम करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही किसानों का धान प्राथमिकता से तौल, अखरी हत्याकांड में दोषियों की सम्पत्ति कुर्क की जाए। बिन्दकी एसडीएम किसानों के प्रति गंभीर नहीं है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए,पावर हाउस में तैनात एसएसओ को दूसरे कार्य क्षेत्र में तैनात किया जाए। इसके अलावा किसानों को समुचित डीएपी, यूरिया की खाद समिति में उपलब्ध कराई जाए। अपनी मांगों को लेकर देर शाम तक किसान कलेक्ट्रेट परिसर में अड़े रहे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव राम सहाय, मंडल महासचिव देव नारायण पटेल, महिला मंडल सचिव रेहाना खातून, जिला महासचिव मुन्ना शेख, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज साहू,रविशंकर पटेल, सोनू सिंह लोधी, धनंजय सिंह, कप्तान सिंह, धर्म सिंह चौहान, सोलंकी सिंह, भानुप्रताप पटेल, जुगराज सिंह, वेदप्रकाश समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।