रामेशरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
प्रवासी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया नाम जुड़वाने और कटवाने का तरीका, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। (महरौनी ) भारतीय जनता पार्टी के संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत रविवार को महरौनी विधानसभा के ग्राम पंचायत रामेशरा स्थित बूथ क्रमांक 215 पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा द्वारा नियुक्त प्रवासियों ने बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए नाम शामिल करने की प्रक्रिया साझा की। फॉर्म प्रक्रिया की दी जानकारी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूची का सटीक होना अनिवार्य है। बीएलओ के साथ समन्वय बिठाकर नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने (फॉर्म-6) और अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने (फॉर्म-7) की विस्तृत प्रक्रिया पर चर्चा की गई। भाजपा जिला महामंत्री (किसान मोर्चा) मेहरबान सिंह निरंजन ने कहा कि बूथ जीतना ही चुनाव जीतने की पहली सीढ़ी है। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. इंद्रपाल सिंह पटेल (बूथ अध्यक्ष), गजेंद्र सिंह, फेरन सेन समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश और जिले के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के पालन और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।