संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 857 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 857 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 857 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है।सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी ने ओ पी डी का निरीक्षण अधीक्षक डाक्टर इकबाल के साथ किया। मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में पेट दर्द,लूज मोसन, बुखार, हड्डी रोग,स्वांस,आंख,दंत,इत्यादि बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर रामकुमार, डाक्टर अजीत प्रताप सिंह, आदि चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवायें दी हैं।386 मरीजों के खून की जांच एंव 74 मरीजों के डिजीटल एक्सरे किये गये ।