रसूलपुर ग्राम पंचायत में राजस्व व कृर्षि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री करण कैम्प का आयोजन किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत रसूलपुर में राजस्व और कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्रीकरण कैंप का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस कैंप का शुक्रवार को नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने कर्मचारियों को फार्मर रजिस्ट्रीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया उनके लिए लाभदायक है। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह के निर्देश पर लगाए गए इस कैंप में किसानों को फार्मर रजिस्ट्रीकरण के लाभों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें पंजीकृत किया गया। कैंप में लेखपाल शुभेन्द्र अवस्थी और कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।