मृतक सफाई कर्मी राजकपूर की मां को खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने 50 हजार रुपए नकद की सहायता दी

मृतक सफाई कर्मी राजकपूर की मां को खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने 50 हजार रुपए नकद की सहायता दी

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत।। सिरौलीगौसपुर। सफाई कर्मी की मौत के बाद खंण्ड विकास अधिकारी ने पचास हजार रुपए की नगद धनराशि मृतक सफाई कर्मी की मां को दिया है। सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत चौखंडी में तैनात सफाई कर्मी राज कपूर का 17 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया था। सफाई कर्मी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता एवं सहायक विकास अधिकारी मनोज मिश्रा सफाई कर्मियों के साथ उसके घर कस्बा रामनगर पहुंचकर उसकी मां शन्नो देवी को नगद पचास हजार रुपए दिया है। मृतक सफाई कर्मी का एक ललित नाम का लड़का है। इस दौरान सुंदर लाल यादव इमामुद्दीन अशोक कुमार ब्रह्मानंद वर्मा हरिराम रावत प्रमोद कुमार रामराज श्यामू ओमकार रामनरेश सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।