भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली ने आज मनाया 17 सितंबर राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

सोनू वर्मा! निष्पक्ष जान अवलोकन! सिंगरौली/आज जुबली श्रमिक मनोरंजन गृह सेक्टर बी दुधीचुआ के सभागार में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में आदरणीय श्रीमान प्रमोद मिश्रा जी रा.रा.क.संघ संबध्द भारतीय मजदूर संघ का मुख्य वक्ता के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना विचार प्रकट किए। श्री मिश्रा जी ने अपने वक्तव्य में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा दिनांक 17सितंबर को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस क्यों मनाया जाता है उसके बारे में उसके बारे में पुरे विस्तार से जानकारी प्रदान किये एवं भारतीय मजदूर संघ के दृष्टिकोण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा किया। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के द्वारा सिंगरौली में निवासरत भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ सदस्यों में श्री कमलेन्दु शेखर शर्मा जी, श्री उमेश सिंह जी, श्री राजकुमार सिंह जी, श्री महेंद्र तिवारी जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा , मां भारती एवं श्रद्धेय दंतों पंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं अगरबत्ती जलाकर कर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को मंच आसिन कर संगठन के रीति नीति के अनुसार अंग वस्त्र से भेंट कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के कार्यसमिति सदस्य श्री कमलेन्दु शेखर शर्मा जी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भारती मजदूर संघ जिला सिंगरौली के जिला मंत्री श्री शशिपाल सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस प्रकार रही। श् श्री शशि पाल सिंह, श्री कमलेंद्र शेखर शर्मा, श्री राजकुमार सिंह, श्री उमेश सिंह जी, श्री सनत तिवारी जी, श्री धीरज सिंह जी, श्री बबूआ राम वैश्य जी,श्री राम विलोचन शर्मा जी ,श्री पुरुषोत्तम कुमार, श्रीमती रीता रवानी, श्रीमती सुशीला सिंह, श्रीमती नीलम शर्मा ,श्रीमती यादव, श्रीमती श्रध्दा पांडेय, श्रीमती सीता पनिका, श्रीमती चंदा साकेत,श्री धीरेन्द्र नाथ महतो ,श्री संजीव कुमार, श्री पवन सिंह, श्री राकेश पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।