भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भुल्लन वर्मा का महमूदाबाद में स्वागत किया गया

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भुल्लन वर्मा का महमूदाबाद में स्वागत किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम महमूदाबाद में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा 'भुल्लन' का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व सदस्य विधान परिषद हरगोविंद सिंह, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू, भाजपा नेता जवाहर लाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,पुष्पेंद्र शुक्ला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बड़ा दायित्व सौंपा है, उसे वे सभी के सहयोग से ही अच्छी तरह निभा पाएंगे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।