भारतीय किसान यूनियन भदौरिया गुट के अनिश्चितकालीन धरने में नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने वार्ता किया। नहीं बनी बात आज रात 7 बजे से भूख-हड़ताल की चेतावनी दी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भदौरिया गुट के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय सिरौलीगौसपुर के सामने पोस्ट आफिस के बगल 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे अनिश्चितकालीन धरना में अपराह्न 3 बजे नायब तहसीलदार अन्नू सिंह धरना स्थल पर पंहुच कर किसान नेताओं से उनकी मांगों के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुए लम्बित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।परन्तु किसान नेता रवीन्द्र सिंह सहमति नहीं जताते हुए नायब तहसीलदार अन्नू सिंह से दो टूक शब्दों में कहा पेंड काटने के प्रकरण में आज ही मुकदमा दर्ज कराया जाय।तथा शेष मांगों मरकामऊ चौकाघाट मार्ग पर लोक निर्माण विभाग तीन चार वर्ष पूर्व बनाये गये पुल के गुणवत्ता विहीन बनवाये जाने के कारण जर्जर हो गया है।की जांच एंव रिकवरी करायी जाय। तहसीपुर के तालाब की पैमाइश सहित 16 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र पर वार्ता किया। इस सम्बंध में भदौरिया गुट के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा है कि यदि समय से मांगों पर विचार कर कार्यवाही नहीं की गयी तो बुधवार की रात 7 बजे से वह भूख हड़ताल शुरु करेंगे।धरने पर अंशू लाला, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद कुमार रावत, लवलेश रावत, देवकीनंदन वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठे हुए हैं।