भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से सहायक अनुभाग अधिकारियों का सिरौलीगौसपुर के विकास खंण्ड दरिया बाद के वीरकिठाई व सिसौना में भ्रमण कर योजनाओं के बाबत जानकारी ली

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से सहायक अनुभाग अधिकारियों का सिरौलीगौसपुर के विकास खंण्ड दरिया बाद के वीरकिठाई व सिसौना में भ्रमण कर योजनाओं के बाबत जानकारी ली

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सचिवालय प्रशिक्षण तथा प्रवन्धन संस्थान कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित विलेज अटैच भेंट तथा असिस्टेंट सेक्सन आफीसर आफ सी जी एल जी 2024 सेंट्रल सेक्रेटियट सर्विस सी एस एस अन्डर फाउन्डेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत पं0 दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बक्सी तालाब द्वारा 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सहायक अनुभाग अधिकारियों का भ्रमण तहसील सिरौलीगौसपुर के विकास खंण्ड दरियाबाद की ग्राम पंचायत सिसौना एंव वीर किठाई का भ्रमण किया गया। भ्रमण के उपरान्त टीम ने तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में भ्रमण प्रशिक्षु अधिकारियों को ग्राम विकास एंव राजस्व विभाग से सबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने प्रशिक्षु अधिकारियों को देते हुए कहा कि राजस्व से सबंधित वरासत, अवैध कब्जा,उसको हटवाने, मुकदमों की सुनवाई के साथ ही तहसील स्तर पर किये जा रहे विकास कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने राजस्व के अलावा ग्राम विकास से संबंधित मनरेगा,पी एम,सी एम आवास जाॅब कार्ड अमृत सरोवर आयुष्मान कार्ड किसान सम्मान निधि, गौशाला, ब्लाक एंव कोतवाली तहसील स्तर पर किये जा रहे विकास कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी हेतु 71 सहायक अनुभाग अधिकारियों का भ्रमण कराकर उक्त विषयों पर जानकारी दी गई।इस मौके सत्र प्रभारी डाॅ .राजकिशोर सहायक निदेशक एस आई.आर.डी.लखनऊ एंव टीम क्वार्डिनेटर, धर्मेन्द्र कुमार सुमन संकाय सदस्य एस.आई.आर.डी.लखन ऊ ने भी विचार व्यक्त किए।इस मौके पर नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, दिनेश कुमार पाण्डेय,आदि मौजूद रहे।