विश्व कला दिवस पर साईं ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। स्थित साईं ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में विश्व कला दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय लोक कलाओं को अपनी चित्रकृतियों में उकेरते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रबंधक विक्रांत राठौर ने अतिथियों का स्वागत कर किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के साथ अन्य इंटर कॉलेजों के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने मधुबनी कला सहित विभिन्न पारंपरिक शैलियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की, वहीं कुछ प्रतिभागियों ने ग्रामीण जीवन को चित्रों में जीवंत किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश शुक्ला ने कहा कि कला हमारी भावनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति है तथा छात्रों को निरंतर रचनात्मक बने रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एकता वर्मा और प्रिया सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सरिता वर्मा ने प्रथम, अभय वर्मा ने द्वितीय और शुभम विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में चित्रकला प्रवक्ता शिखा नाग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विवेक कुमार व शिखा नाग का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।