पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पी कीटनाशक, हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी): ग्राम छन्दवल में पत्नी से हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय मुकेश ने जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मामूली कहासुनी बढ़ने पर वह मानसिक रूप से आहत हो गया और गुस्से में यह कदम उठा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।









