भदोही में सामूहिक विवाह में 272 जोड़े हुए एक दूजे के लिए।

भदोही में सामूहिक विवाह में 272 जोड़े हुए एक दूजे के लिए।

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। जिले में शुक्रवार को सभी छह ब्लॉकों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 272 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। शासन ने वित्तीय वर्ष में भदोही में करीब 416 शादी का लक्ष्य रखा है। नवंबर में होने वाली शादी को अपरिहार्य कारणों से टालकर पांच दिसंबर को तय किया गया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, सुरियावां और अभोली ब्लॉक में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। सभी ब्लॉकों में डीएम की तरफ से एक-एक नोडल अधिकारी नामित किए गए थे, जिले के औराई ब्लॉक में 72, भदोही में 33, ज्ञानपुर में 66, सुरियावां में 50, डीघ में 58 और अभोली में 20 जोड़े चयनित हुए हैं। निकायों में सिर्फ गोपीगंज से दो और नई बाजार से एक जोड़े ने पंजीकरण कराया है। कुल 272 जोड़ों की सामूहिक विवाह में शादी हुई। शासन ने सामूहिक विवाह का अनुदान 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। अब वधू के खाते में 60 हजार, 25 हजार रुपये का उपहार दिया जाएगा जबकि एक जोड़े पर 15 हजार रूपये आयोजन पर खर्च होंगे।