भगवान भजनाश्रम की ओर से बढ़ती ठंड में गरीबों को बांटे गए कंबल
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। बढ़ती सर्दी से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट की ओर से 101 ज़रूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। प्रबंधक रामावतार यादव ने कहा कि ठंड में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम जो चलाया जा रहा है बहुत ही पुनीत कार्य है। जिसमें वृद्ध, दिव्यांग तथा अत्यंत गरीब परिवारों को विशेष रूप से शामिल किया गया। ठंड से बेहाल लोग गर्म कपड़े, टोपा ,मोजा, कंबल पाकर राहत महसूस करते दिखे और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। सीतापुर वृंदावन कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गरीब परिवारों को कंबल बांटे गए। यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचे वृद्ध और जरूरतमंद लोग गर्म कपड़े पाकर प्रफुल्लित नजर आए। सर्दी से जूझ रहे गरीबों के लिए यह मदद काफी राहतकारी साबित हुई। समाजसेवी केशव यादव ने कहा कि “गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। हम सभी इसी सोंच के साथ बड़े दानदाताओं तथा आपसी सहयोग से कंबल और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।” संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव ने कहा कि संस्था के संरक्षकों और सहयोगियों के प्रयास से पूरे जनपद में जहां भी गरीब बस्तियां हैं, वहां पहुंचकर कंबल वितरण किया जा रहा है। इस बड़े मानव सेवा कार्य में बिहारी लाल सर्राफ नई दिल्ली के आर्थिक सहयोग से यह सेवा कार्य चल रहा है। ।सर्द मौसम में जरूरतमंदों के बीच इस तरह की पहल ने समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की है।