बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है केंद्र और प्रदेश की सरकार- विपुल दूबे
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
गरीबों और असहाय की सेवा करना पुनीत कार्य- विपुल दूबे।
भदोही। ऊंज क्षेत्र के कंचनपुर में भव्य और विशाल कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर 350 गरीबों, असहाय और विधवाओं को कम्बल और शाल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे रहे। कार्यक्रम में लोगों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक बिपुल दूबे ने कहा कि राजनीति में आने से पहले कंचनपुर का पुराना रिश्ता है, जब मेरे पास कुछ नहीं था तब लोगों ने कंचनपुर के लोगों ने मुझे प्यार दिया। सुख में भले न आ सकूँ लेकिन दुःख में मै हमेशा साथ हूं, किसी को कोई भी जरूरत पड़े तो मै हमेशा साथ रहूँगा। विधायक ने कहा कि जमीन का चयन होने पर बारात भवन, ट्यूब वेल, हाई मास्क लाइट देने की घोषणा की। जो सड़के बाकी है उसे भी शीघ्र बनवा दिया जायेगा। विधायक विपुल दूबे ने कहा कि कंचनपुर के लोगों का ऋणी हूं, यह कर्ज इस जन्म में क्या अगले जन्म में नहीं चुका पाउँगा। यदि पांच वर्षों में सेवा कार्यों से आपके दिल में जगह नहीं बना पाया तो चुनाव के समय क्या कर पाउँगा। देश और प्रदेश की सरकारों ने लोगों को केवल गुमराह किया। भाजपा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार सभी समाज के महपुरुषों के ऐतिहासिक धरोहरो को सहेज कर आगे बढ़ा रही है। भाजपा के नेतृत्व में विकास की जो रूप रेखा जो तैयार की गई है उसे बिना किसी भेदभाव के साथ सरकार कार्य कर रही है और जनता को मुलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिसमें पानी, सड़क, बिजली, दवाई और पढ़ाई शामिल है। इस अवसर पर रवि शंकर सरोज, सुरेश बिंद, नींबूलाल बिंद, रवि शंकर बिंद, योगेश मिश्रा, राजकुमार निषाद, आनंद बिंद, जोगेंद्र बिंद, शेषमणि बिंद, दुर्गा प्रसाद बिंद, कमलेश बिंद, श्यामधर बिंद, शेर बहादुर बिंद, श्यामधर प्रजापति, योगेश बिंद, महेश चंद्र केवट, रमेश भंवरा, प्रेमराज बिंद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।