पन्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

पन्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विकासखंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। सैदनपुर में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बदोसराय, मरकामऊ और पंजरौली सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रसूलपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, मंडल महामंत्री अमित भैया, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, प्रहलाद कुमार विमल और विकास मौर्य सहित कई नेता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनोज सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान था। भाजपा महामंत्री अमित भैया ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में अंत्योदय के प्रणेता और एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं।इसी क्रम में पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने काशीपुरवा में बूथ अध्यक्ष सोनेलाल द्वारा आयोजित पन्डित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती कार्यक्रम में शामिल हुए।