संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 600 मरीजों का उपचार कर दवायें दी गई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ नये पुराने करीब 600 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमड रही भीड़ में डायरिया,पेट दर्द, बुखार, स्वांस,हडडी रोग तथा चेस्ट की बीमारियों से ग्रसित करीब छः सौ नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण अधीक्षक डाक्टर इकबाल डाक्टर गौरव नारायन डाक्टर तथीर फातिमा डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम इत्यादि चिकित्सकों ने स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं 265 मरीजों के खून की जांच एंव 74 मरीजों के डिजीटल एक्सरे किये गये हैं।सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी ने ओपीडी का निरीक्षण किया।









