उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी, दो लाइसेंस निलंबित अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कई दुकानदारों को नोटिस जारी
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। उर्वरकों की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी राजितराम वर्मा के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत फतेहपुर तहसील क्षेत्र के 8 उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की गई। जांच के दौरान मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स (मिठवारा) और असांरी खाद भंडार (बेलहरा) के संचालक दुकानें बंद कर मौके से अनुपस्थित मिले, जिसके चलते दोनों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा लक्ष्मी खाद भंडार, परी खाद भंडार, आंचल खाद भंडार (मिठवारा) और पोरवाल ट्रेडर्स (बेलहरा) के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।









