जीएसआरसी आयुर्वेद कंपनी का विस्तार, सम्मान समारोह में स्कूटी देकर किया गया सम्मान
निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से शुरू हुई जीएसआरसी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड आयुर्वेद कंपनी अब कई जनपदों में अपने पांव पसार चुकी है। अन्य जिलों के साथ-साथ बाराबंकी जनपद के लगभग सभी गांवों तक कंपनी की पहुंच बन चुकी है। कंपनी “बीमारी और बेरोजगारी भगाओ” अभियान के तहत कार्य कर रही है। संस्थापक आर.सी. यादव ने बताया कि केवल बाराबंकी जनपद में ही अब तक करीब 50 महिला-पुरुषों को बाइक एवं स्कूटी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रथम स्टार डायरेक्टर कुलदीप कुमार यादव, सिल्वर डायरेक्टर ऊषा सिंह और प्रीति यादव को कार मिल चुकी है, जबकि कुलदीप यादव को कंपनी की ओर से मकान भी प्रदान किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील फतेहपुर के पकरियापुर पंचायत भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड देवा के ग्राम मैनाहार निवासी शिवानी यादव (पत्नी प्रदीप कुमार यादव) को स्कूटी देकर फूल-माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में डायरेक्टर पद हासिल करने वाली संगीता वर्मा (बाराबंकी) और अंजली गौतम (ग्राम जकरिया) को भी भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिल्वर मनोज वर्मा, रीता कनौजिया, डायरेक्टर धर्म कुमार यादव, मेराज अहमद, गणेश प्रसाद, प्रीतम सिंह यादव, सरिता रावत, राम किशोर कनौजिया, डिस्ट्रीब्यूटर गीता पाल, अंजू रावत, काजल यादव, शिवांगी यादव, रूमा वर्मा, दिव्या भारती, बिंदू वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा, कामिनी रावत, आनंद यादव, गुलशन रावत, सुमन मौर्या, गीता गौतम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कंपनी के बोर्ड मेंबर जसकरन लाल मौर्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया।









