नागापुर मजरे हडाहा के किसानों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि नाला की भूमि पर सार्वजनिक रास्ता रातो रात पटवा दिया है
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम नागापुर मजरे हडाहा के आधा दर्जन किसानों ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा से मिलकर ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि सार्वजनिक नाला की भूमि पर भेदभाव पूर्ण ढंग से सार्वजनिक रास्ता उनके खेतों में लगी फसल को खोदवा कर पटाई करा दी है जिसकी जांच करवा कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय। शनिवार को तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम नागापुर मजरे हडाहा के आधा दर्जन किसानों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है सार्वजनिक नाला की की भूमि पर सार्वजनिक रास्ता हम लोगों की संक्रमणीय भूमि में लगी फसल को जे सी बी से खोदवा कर पटाई करवा दिया है। राजित राम अम्बिका प्रसाद दिलीप,बब्लू आदि का आरोप है ग्राम प्रधान ने भेदभाव पूर्ण ढंग से रातो रात उनकी संक्रमणीय भूमि में रास्ता पटवा दिया है। तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने प्रकरण को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए राजस्व निरीक्षक टिकैतनगर से जांच कर आख्या मांगी है।