दो दिवसीय इलेक्ट्री कल सेफ्टी वर्कसाप का आयोजन किया गया

दो दिवसीय इलेक्ट्री कल सेफ्टी वर्कसाप का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत।। बाराबंकी। सागर इंस्टीट्यूट में विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राज बाला, सहित समस्त अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और 450 से अधिक संविदा विद्युत कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इम्पीरियल इलेक्ट्रिक कंपनी के हेड सेफ्टी मनीष सूर्यवंशी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने विद्युत कार्य में संभावित जोखिमों, जैसे करंट लगना, ऊंचाई पर कार्य, उपकरणों की खराब स्थिति, अर्थिंग की कमी और सुरक्षा उपकरणों के अभाव से होने वाली दुर्घटनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में लाइव उदाहरणों और अनुभवों के माध्यम से कर्मचारियों को समझाया गया कि छोटी लापरवाही कैसे बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। आपात स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भविष्य में विद्युत कार्य के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने का संकल्प लिया।