डीएम ने चकंबदी प्रक्रिया की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने व बंदोबस्ती सुधारने के दिये निर्देश

ग्रामीणों की सुविधा हेतु कब्जा परिवर्तन ग्रामों के चक मार्गों पर मनरेगा योजना से मिट्टी डलवाने के दिये निर्देश -------------------------------------------------

डीएम ने चकंबदी प्रक्रिया की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने व बंदोबस्ती सुधारने के दिये निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी प्रक्रियारत ग्रामों की कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 77 ग्राम चकबंदी प्रक्रियान्तर्गत गतिमान हैं, इनमे से इस वर्ष धारा-7 के अंतर्गत 19 ग्रामों में सर्वे/तरमीम का कार्य, धारा-8 के अंतर्गत 11 ग्राम, धारा-9 के अंतर्गत 09 ग्राम, धारा-10 के अंतर्गत 03 ग्राम, धारा-20 के अंतर्गत 03 ग्राम , धारा 23 के अंतर्गत 03 ग्राम, धारा-24 के अंतर्गत 04 ग्रामों का कार्य पूर्ण किया है, वर्तमान माह दिसम्बर में 02 ग्राम छिल्ला और विजेपुरा का धारा-9 पूर्ण किया गया है। साथ ही वर्तमान में 37 वर्ष पुराने ग्राम नाराहट तहसील पाली, के साथ अन्य 05 ग्राम- मोगान, बरोदीनक़ीब, मऊमाफी, छायन, सूरीकलाँ इस प्रकार कुल 06 ग्राम में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने की ओर है उक्त सभी ग्रामों का धारा-52 मार्च 2026 तक चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए किया जाना है। अवशेष 24 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रियाएँ जनपद मे लेखपालगण की कमी के कारण बाधित हैं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रकिया अन्तर्गत जनपद के 77 ग्रामों व उनके मजरों में चकबंदी कार्यों की प्रति की एक-एक कर समीक्षा की, जिसमें ग्राम सतौरा, सोजना, जलन्धर, खोखरा सहित अन्य ग्रामों में चकबंदी कार्य की खराब प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सम्बंधित चकबंदी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गए कि जिन ग्रामो मे कब्जा परिवर्तन का कार्य पूर्ण हो चुका है उन ग्रामो मे निर्मित सेक्टर मार्ग/चकमार्ग पर मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी डलवाने हेतु ऐसे चक मार्गों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें, ताकि सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्रान्तर्गत ऐसे चक मार्गों पर मिट्टी डलवाने का कार्य कराया जा सके। उन्होंने बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिये कि वह चकबंदी आयुक्त को पत्र प्रेषित करें। बैठक के समय अशोक कुमार यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक/उप संचालक चकबंदी, राकेश कुमार बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, दयाशंकर दयाल जिला सूचना अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार गौतम पेशी कानूनगो, फरहत अहमद, अरविंद कुमार, मसूद अहमद, मोहम्ब्द आजम, रामचन्द्र मौर्या, मसूद सेरवानी चकबंदी अधिकारीगण तथा सभी क्षेत्रों मे तैनात सहायक चकबंदी अधिकारीगण उपस्थित रहे। -----------------------------------------------