करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष दर्जनों साथियों के साथ बड़े बाबा जगजीवन दास साहेब के दरबार में हाजिरी लगा कर विश्व मानव कल्याण की कामना किया

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष दर्जनों साथियों के साथ बड़े बाबा जगजीवन दास साहेब के दरबार में हाजिरी लगा कर विश्व मानव कल्याण की कामना किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।करणी सेना उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष अपने दर्जनों साथियों के साथ श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा श्रीकोटवाधाम व महाभारत कालीन देव वृक्ष पारिजात के दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। गुरुवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शनि सिंह, जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ श्रीकोटवाधाम के अभरन सरोवर पंहुच कर आचमन कर स्वामी जगजीवन दास साहेब बड़े बाबा के मन्दिर पंहुच कर पूजा अर्चना कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है।इस मौके पर शुभम सिंह, दुर्गेश सिंह इत्यादि लोग भी मौजूद रहे।