कमल तिवारी(कमलेश) लोजपा के प्रदेश महासचिव बने, धनंजय दुबे प्रदेश संगठन महामंत्री बने

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास)के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग़ पासवान के निर्देश पर उत्तरप्रदेश अध्यक्ष(पूर्वी)राजीव पासवान ने विश्वनाथपुर भदोही जिले के निवासी कमलेश तिवारी(कमल) को पदोन्नती करते हुवे प्रदेश सचिव/ से प्रदेश महासचिव बना दिया है साथ ही रैमलपर भदोही निवासी धनंजय दुबे को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया है आपको बताते चले कि पिछले दिनों दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में लोजपा पूर्वांचल की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान जी ने ली थी, जिसमें कमलेश तिवारी(कमल) के नेतृत्व में पूर्वांचल में भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर ,सोनभद्र में पार्टी मजबूत हुई है, समीक्षा बैठक कमल तिवारी के कार्यों की राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने से सराहना की थी, उसके बाद अब पार्टी में कमल तिवारी का कद और जिम्मेदारी बढ़ा दिया गया है। कमल तिवारी ने नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान जी धन्यवाद दिया, साथ ही नई जिम्मेदारी का संपूर्ण रूप से निर्वहन कर पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा कमल तिवारी और धनंजय दुबे के पार्टी में पदोन्नति से भदोही जिले के लोजपा जिलाध्यक्ष विकास दुबे, राहुल तिवारी, अमित शुक्ला, सहित लोजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया