नकदी जेवरात सहित युवती फरार

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र से जेवरात और नकदी के साथ युवती लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर अगवा करने और भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती दोनों एक साथ एक निजी कॉलेज में पढ़ते थे। आरोप है कि 4 मई को कॉलेज में प्रैक्टिकल होने के बहाने युवती अपने भाई के साथ कॉलेज पहुंची, इस दौरान वह युवक से मिली, जिसका भाई ने विरोध किया। दोनों में मारपीट हुई। कॉलेज के शिक्षकों ने दोनों को पकड़ कर बैठा लिया, और सुलह लिखकर सभी घर चले गए। 5 मई की सुबह परिजनो को घर का सामान बिखरा मिल। स्टील के गुल्लक मे रखे 2 लाख 45 हजार की नगदी और जेवरात लेकर लापता हो गई। 10 90 पर सूचना देने के बाद थाने जाने की बात बताई गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने थाना दरियाबाद के मंगडौरा गांव के रहने वाले शुभम सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि जांच कराई जा रही है।