थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में छः शिकायतें आयीं 4 का मौके पर निस्तारण हुआ दो मामलों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई

थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में छः शिकायतें आयीं 4 का मौके पर निस्तारण हुआ दो मामलों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम के संयोजन में हुआ जिसमें कुल छः शिकायती प्रार्थना पत्र आये घार का मौके पर निस्तारण किया गया।दो शिकायतों में मधनापुर व शहरी के मामलों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। शनिवार को कोतवाली बदोसरांय के आगन्तुक कक्ष में हुये समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार बालेन्दू भूषण ने ने फरियादियों की शिकायतों को मनोयोग पूर्वक सुना और दोनों पक्षों के लोगों को विठाकर चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया है।जब कि दो शिकायतों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।दिवस में उपनिरीक्षक सालिक राय,रवि सरोज राधेश्याम वर्मा, शुभेन्द्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।