ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपनों से बिछड़े बुजुर्ग व्यक्ति को परिजनों को सकुशल किया सुपुर्द।

ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपनों से बिछड़े बुजुर्ग व्यक्ति को परिजनों को सकुशल किया सुपुर्द।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपनो से बिछड़े बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 16.10.025 को हीरालाल पुत्र तेजईराम यादव निवासी ग्राम बड़ागाव थाना गोपीगंज जनपद भदोही जो भदोही से मुम्बई जाते समय रेलवे स्टेशन से अपने परिवारीजनों से बिछड़ गए थे जिन्हे आज दिनाँक कस्बा पहाड़ी से जनता के लोगों द्वारा थाना पहाड़ी पर लाया गया। उ0नि0 सत्यनारायण सिंह थाना पहाड़ी द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति से सम्पर्क नम्बर प्राप्त कर परिवारीजनों से जरिए दूरभाष सम्पर्क कर थाना पहाड़ी पर बुलाया गया और सकुशल व्यक्ति को उनके सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति को पाकर परिवारीजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,कहा चित्रकूट पुलिस को धन्यवाद।