अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई बदोसरांय का गठन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई बदोसराय का गठन किया गया। सिरौलीगौसपुर लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में रविवार को आयोजित बैठक में 65वें प्रांत अधिवेशन की तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर इकाई का गठन करना और आगामी प्रांत अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। इसमें नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री और नगर के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।बैठक के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। लवकुश पाण्डेय को नगर अध्यक्ष और देवेंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सिद्धार्थ कुमार को नगर मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि धनंजय पान्डेय ,प्रतीक मोर्या, आयुष वर्मा और अनुभव यादव सहमंत्री बनाए गए। अनुगत त्रिवेदी को 'खोजो भारत' का संयोजक नियुक्त किया गया है।इस बैठक में विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आलोक कनौजिया शशिधर पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आलोक कनौजिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन के प्रति लगन और मेहनत से कार्य करने, संगठन का विस्तार करने तथा नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया, जिससे संगठन और मजबूत हो सके।