सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर/बाराबंकी। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकालकर सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत अटौटा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामावती व उनके सुपुत्र बबलू वर्मा के संयोजन में ग्राम अटौटा से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं व युवतियां पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर सर पर रंग बिरंगे कलश रखकर रामनगर बदोसराय मार्ग से कस्बा का भ्रमण करते हुए बुढ़वल चौराहे से होते हुए हाईवे से होकर पक्का तालाब हनुमान मंदिर के रास्ते से निकलकर गांव स्थित पूजा स्थल पर पर पहुंची। जहां पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य पंकज शांडिल्य के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारन के साथ कलश स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में भगवान शंकर माता काली, दुर्गा सहित भगवान व देवियों के विभिन्न स्वरूपों की सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। यात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों की ध्वनि पर युवक युवतियों बच्चे बुजुर्ग थिरक रहे थे। कलश यात्रा में शिव तांडव नृत्य भी चारचांद लगा रहा था। शोभा यात्रा का नगर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित विहिप कार्यकर्ता इंद्रेश दीक्षित रमेश शुक्ला विनय मिश्रा राहुल वर्मा एसपी शुक्ला निर्मल मिश्रा रमाकांत वर्मा शिवांश मनीष कनौजिया विनय वर्मा विनोद करण विवेक अर्जुन सोनी मनीष मौर्या सहित भारी संख्या में लोगों ने सहभागिता किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय इंस्पेक्टर राज बहादुर सरोज सुभाष यादव उपनिरीक्षक अखिलेश बीपी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।