मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दानपुर में किसान यूनियन के जन्मदाता गांधी सरमैलसिंह का निधन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दानपुर में किसान यूनियन  के जन्मदाता   गांधी सरमैलसिंह का निधन

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल

फतेहपुर (बाराबंकी) मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दादनपुर में भारतीय किसान यूनियन संरक्षक और पूर्वांचल में किसान यूनियन के जन्मदाता गांधी सरमैलसिंह का निधन हो गयाहै। वे 84 वर्ष के थे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

गांधी सरमैल सिंह पंजाब के लाहौर में जन्मे थे और उन्होंने किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बेहद करीबियों में से एक बताया जाता है।

उन्होंने 1984 में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ी। जब चौधरी महेंद्र टिकैत पहली बार बाराबंकी के फतेहपुर आए थे,तब उनके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।

पिछले कई वर्षों से वे भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। रविवार देर रात लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी) गणतंत्र दिवस के मौके पर उनके पैतृक गांव दादनपुर चक कोडर में किया जाएगा।

उनके निधन पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

 इनमें वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या जैसीराम आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता यादवेंद्र प्रतापसिंह, बीरेशवर्मा, श्याम बिहारी वर्मा 

पत्रकार विजयराम जायसवाल, अनुपमवर्मा, समीरयादव, मकुंदी लाल वर्मा रामनरेश पटेल, नवमी लाल वर्मा ने था राजकुमार रावत आदि ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।