भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन की चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही भूख-हड़ताल को तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने खत्म कराया
निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन रावत ।। सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन की चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष ने बुधवार की रात 7 बजे से भूख-हड़ताल प्रारम्भ की थी गुरुवार की सुबह तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा धरना स्थल पर पंहुच कर जिला अध्यक्ष से मांग पत्र पर वार्ता किया।तथा भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया।देर तक चली वार्ता के पश्चात रवीन्द्र सिंह को जूस पिला कर भूख हड़ताल तोडवाते हुए तहसीपुर, रसूलपुर की तालाब और किसान की पैमाइश शुरु हो गई है। 16 सूत्रीय मांगों में तहसील से सम्बंधित मांगों पर कार्यवाही शुरू हो गई है।आमरण अनशन खत्म हुआ है किन्तु अनिश्चितकालीन धरना चालू है।धरने पर जिला अध्यक्ष के अलावा तिलक राम गुप्ता पूर्व प्रधान रामचन्द्र वर्मा,इन् अरे सुनो ललित कह लेते इन्द्रसेन सिंह आकाश यादव देवकीनंदन वर्मा बृजेश कुमार वर्मा उमाशंकर सैनी विनय यादव,रेनू देवी संगीता,पूनम,फुलझारा जिलाध्यक्ष मंजू यादव,,शुऐब आदि मौजूद रहे।