भरतकूप पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त से 09 किलो 150 ग्राम सूखा गांजा व थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने 01 अभियुक्ता से 320 ग्राम अवैध सूंखा गांजा बरामद किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भरतकूप पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त से 09 किलो 150 ग्राम सूखा गांजा व थाना बरगढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त से 320 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। निरीक्षक अपराध अभयराज सिंह थाना भरतकूप,उ0नि0 अतीन्द्र सिंह चौहान,उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह आरक्षी प्रवीण पाण्डेय द्वारा अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरू पुत्र जसवंत सिंह निवासी गोबरिया बुजुर्ग थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को एक प्लास्टिक की बोरी में 09 किलो 150 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । उ0नि0 कृष्णकुमार राय थाना व आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार,महिला आरक्षी पारूल श्रीवास्तव,महिला आरक्षी रीना चौधरी द्वारा अभियुक्त निशा शुक्ला पत्नी स्व0 सुनील कुमार निवासी अरवारी मोड़ थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को 320 ग्राम अवैध सूखा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना बरगढ़ में 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।