बूथ संख्या 372 कन्या पूर्व मा वि किन्तूर पर तेजी से हो रहा मैपिंग का कार्य।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। विकास खण्ड सिरौली गौसपुर के बूथ संख्या 372 कन्या पूर्व मा वि किन्तूर पर बी एल ओ विवेक कुमार सिंह और उनके सहयोगी सहायक अध्यापक सौरभ दीक्षित शाम पांच बजे तक डटे रहे और और मतदाता गणना प्रपत्र मैपिंग 75 प्रतिशत से अधिक किया गया। बी एल ओ श विवेक ने बताया कि आज भी एस आई आर के दो फॉर्म प्राप्त हुए। इस दौरान विद्यालय के अन्य बूथ पर सन्नाटा छाया रहा। एवम् अन्य अध्यापक भी सहयोग में उपस्थित नहीं रहे जबकि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को पांच बजे तक सहयोग के लिए कहा गया है।