प्रहलाद सिंह के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप किशुनपुर पंहुच कर दुख ब्यक्त किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी ।विधानसभा रामनगर मे मोनू सिंह के बड़े पापा पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह के निधन की दुखद सूचना प्राप्त होने पर पैतृक ग्राम किशुनपुर स्थित आवास पर उपस्थित होकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा उर्फ बबलू उमेश उर्फ संतोष रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष पासी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश मेराज प्रधान मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।