पॉलिटेक्निक के मेधावियों को मिले मेडल तो चहक उठे

पॉलिटेक्निक के मेधावियों को मिले मेडल तो चहक उठे

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। राजकीय पॉलिटेक्निक मानिकपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी पिंटू भैया, अरविंद मिश्रा ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर उपस्थित रहे l कार्यक्रम में 2025 और उससे पूर्व उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किये गये l संस्था के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पुराणिक ने छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l कार्यक्रम का संचालन शालिनी सिंह और हर्षिता तिवारी ने किया l कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह जगदीश चंद्र कृष्ण कुमार सोमवीर सिंह अनुराग तिवारी पवन कुमार सर्वेश नरेंद्र विशाल नीरज कनौजिया अंकित सिंह शुभम सिंह नवीन कुमार दीप्ति गुप्ता प्रीति पांडेय पल्लवी तिवारी प्राची सिंह शगुफ्ता परवीन सपना यादव रामचेत यादव राजेंद्र सिंह कमलभान सिंह आदि उपस्थित रहे l