पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस कार्यालय में मनायी गयी भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस कार्यालय में मनायी गयी भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, वाचक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी सोशल मीडिया सेल निशिकान्त राय,प्रभारी आईजीआरएस प्रदीप पाल, प्रभारी रिट सेल वीर प्रताप सिंह, प्रभारी महिला सेल निरीक्षक जयप्रकाश उपाध्याय, प्रधान लिपिक अनिल मोहन शुक्ला, पीआरओ प्रदीप पाल तथा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधि0/कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन, कार्यों, देश और समाज के लिए दिये गये योगदान पर प्रकाश डालते हुये सभी को सम्बोधित किया ।