रामनवमी पर मंदिर पर कराया भंडारा, उमड़ी भीड़
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर आज भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यहां नगर की श्री सीताराम बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में यहां एक भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसको सफल बनाने में जितेंद्र शर्मा, मंयक माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी, हर्ष सोमानी, श्याम शंखधार, निशांत देवल, आशू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।