वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत जिलाधिकारी, एवं पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, चित्रकूट ने एल०ई०डी०० प्रचार वाहन को चित्रकूट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया ब्यूरो चीफ। चित्रकूट।वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत जिलाधिकारी, चित्रकूट शिवशरणप्पा जी०एन० एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० अरुण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, चित्रकूट ने एल०ई०डी०० प्रचार वाहन को दिनांक 27.02.2025 दिन गुरुवार को कलेक्ट्रेट, चित्रकूट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विभाग के भूमि संरक्षण इकाई कर्वी-द्वितीय की ओर से संचालित विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के प्रचार प्रसार के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएलएनए हीरालाल जी के निर्देशानुसार वाटरशेड यात्रा रवाना की गई। उप कृषि निदेशक, चित्रकूट राजकुमार द्वारा विकास खण्ड कर्वी के माइकोवाटरशेड ग्रान दहिनी एवं भैसोधा में लोगो को जल संरक्षण के लिए जागरुक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के तहत जल कलश यात्रा, मोटर साईकिल रैली, प्रभात फेरी, निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख कर्वी गोमतीदेवी के प्रतिनिधि गुलाब पटेल द्वारा किसानो से योजना की जानकारी की गई किसानो द्वारा दिये गये प्रतिउत्तर सुनकर, माननीय द्वारा योजना एवं विभाग की प्रशंसा की गई। इस दौरान भूमि पूजन एवं पौध रोपण का कार्यक्रम हुआ। भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी द्वितीय देवेन्द्र सिंह निरंजन द्वारा बताया गया कि वाटरशेड अभियान में किसानों को मेडवन्दी, तालाब निर्माण, अवरोध बांध, पक्का चेकडेम निर्माण से भूमिगत जल में वृद्धि एवं सिंचाई के लिए पानी की उपयोगिता बताई गई साथ ही योजना का संचालन 13 माइकोबाटरशेच से आच्छादित 28 ग्रामो में किया जा रहा की जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण अधिकारी, चित्रकूट तुलसीराम द्वारा प्राथमिक विद्यालय दहनी में विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण के बारे में निबन्ध प्रतियोगता कराई गई तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृत्तीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं गोल्ड मेडल दे कर सम्मानित किया गया। इस वाटरशेड महोत्सव पर उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, एनआरएलएम कृषि विभाग, वन विभाग, पशु विभाग, द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी किसानो के बीच साझा की गई। सुनील कुमार पासवान, वरि०प्रा०सहा० ग्रुप-ए एवं भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक द्वारा वीटरशेड यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी का सकुशल निर्वहन किया गया। यात्रा के दौरान परियोजना प्रभारी दहिनी एवं भैसोचा नीरज सिंह एवं युवराज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।