नगर की कश्यप बस्ती फैयाज पूरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ।

नगर की कश्यप बस्ती फैयाज पूरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ।

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)।नगर की कश्यप बस्ती फैयाज पूरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष श्रीवास्तव ने की, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह ज़िलासंघचालक ओमप्रकाश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें बहन सावित्री विश्वकर्मा सहित तमाम अतिथियों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश ने भारत के गौरवशाली अतीत का स्मरण करते हुए कहाकि भारत कभी “सोने की चिड़िया”के नाम से जाना जाता था,इसी समृद्धि के कारण देश को बार-बार आक्रमणों और लूट का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहाकि जब डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार अनुशीलन समिति के सदस्य थे,उन्होंने अनुभव कियाकि राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना की रक्षा आवश्यक है।इसी चिंतन से प्रेरित होकर वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई। इतिहास का उल्लेख करते हुए कहाकि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को 16 बार पराजित किया, किंतु भारतीय युद्ध नीति के अनुसार निहत्थे शत्रु पर वार न करने की परंपरा के कारण उसे प्रत्येक बार जीवनदान दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन भारत ज्ञान-विज्ञान का विश्व केंद्र था और यहां स्थित चार प्रमुख विश्वविद्यालयों से संपूर्ण विश्व शिक्षा प्राप्त करता था। देश के विखंडन और आंतरिक विभाजन के कारण ही भारत को दीर्घकाल तक गुलामी का दंश सहना पड़ा। कार्यक्रम के समापन पर नगर संघचालक द्वारा मंचासीन अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।