सोन नदी में दिन-रात गरज रहे प्रतिबंधित मशीने, खुलेआम हो रहा बालू का अवैध खनन, प्रशासन मौन
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/अवैध खनन का गोरखधंधा जिले में खनिज विभाग के अधिकारीयों की सरपरस्ती में धड़ल्ले से चल रहा है शासन-प्रशासन से बेखौफ खनन पट्टा धारक हैवीवेट पोकलेन मशीनों से सोन नदी में बड़े स्तर पर खुदाई कर रहे हैं खनन पट्टा धारकों की मनमानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निर्धारित सीमा से बढ़कर अवैध खनन किया जा रहा है एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है सूत्रों ने बताया कि चोपन सोन नदी ग्राम भगवा में रूद्र माइनिंग एण्ड कम्पनी के द्वारा रात्रि के अंधेरे में प्रतिबंधित मशीनों के द्वारा हाईटेंशन टावर के निचे तक खनन कराया जा रहा है क्षेत्रीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएं जाने की मांग किया है









