जिला प्रशासन द्वारा मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान फ्लोटिंग बैरियर सुरक्षा व्यवस्था किया गया

जिला प्रशासन द्वारा मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान  फ्लोटिंग बैरियर सुरक्षा व्यवस्था किया गया
जिला प्रशासन द्वारा मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान  फ्लोटिंग बैरियर सुरक्षा व्यवस्था किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।जनपद के रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में अमावस्या एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए स्नान के दौरान गहरे जल में डूबने की संभावित घटनाओं की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी महोदय, चित्रकूट के निर्देशन में चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा अवस्थापना निधि योजना के अंतर्गत ₹26.20 लाख की लागत से मंदाकिनी नदी में फ्लोटिंग बैरियर की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया है। इस फ्लोटिंग बैरियर के माध्यम से स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित सीमा के भीतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिससे गहरे जल में जाने की संभावना कम होगी तथा डूबने जैसी दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सकेगी। यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि जनपद में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगी। जिला प्रशासन जनसुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।