रोजा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, लोगों ने किया सामूहिक इफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। नगर के वार्ड संख्या 5 के सभासद एवं भाकियू हलधर के जिला प्रभारी शाहनवाज अल्वी के साहबगंज स्थित आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ सामूहिक रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।शाहनवाज अल्वी ने बताया कि रमजान का महीना मुस्लिम समाज के लिए इबादत, सब्र और रहमतों का महीना होता है। इफ्तार का आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी एकता को मजबूत करने का माध्यम है। इफ्तार में चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, सपा जिला सचिव रईस अहमद, राहुल सोलंकी, हाफिज रऊफ, हाफिज उस्मान, हाफिज असरारुल हक, हाफिज शाह मोहम्मद, सुनील सागर, तेजस्वी सागर सहित ग्रामीण क्षेत्रों खैरी, बेहटा गुंसाईं, उलैया, खुलैट, गुधनी और उघैती के कई लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ की।









