अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन

बदायुं/बिल्सी। कछला-बिसौली मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान टिल्लू शर्मा पुत्र सुशील कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला संख्या तीन बिल्सी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से बाजार को जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।