धुन्नी भईया को, राष्ट्रिय परिषद में जगह, कार्यकर्ताओं में उत्साह

धुन्नी भइया' को राष्ट्रीय परिषद में जगह, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, "राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।"

निष्पक्ष जन अवलोकन 

 दिव्यांश प्रताप सिंह 

फतेहपुर। भाजपा संगठन में बड़े फैसले के तहत पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के साथ ही जिले की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह जिम्मेदारी श्री सिंह के लंबे संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और निरंतर जनसेवा का परिणाम है। राष्ट्रीय नेतृत्व के इस कदम को फतेहपुर सहित पूरे क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। उधर, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे जनपद के लिए सम्मान और गौरव का क्षण बताया। बधाइयों का दौर जारी है और संगठन में नई सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।