थाना सौजना पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी, आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना सौजना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु,अ,स,- 172 ,2025 धारा 87/137(2)/65(1) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त किशोरीलाल उर्फ राहुल पुत्र हरिया अहिरवार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम भौंयरा थाना बंगुआ जिला छतरपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।