थाना म्योरपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसकी माँ व पति को किया गिरफ्तार, लूट के जेवर-नकदी बरामद

थाना म्योरपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसकी माँ व पति को किया गिरफ्तार, लूट के जेवर-नकदी बरामद

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा 

सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस टीम द्वारालुटेरी दुल्हन गैंगका सफलतापूर्वक पर्दाफाशकिया गया। पुलिस टीम ने लुटेरी दुल्हन, उसकी माँ पति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के ₹9500 नगद, एक पीली धातुका मंगलसूत्र, एक जोड़ी चाँदी की पायल तथा विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा (साड़ी सहित वस्त्र) बरामद किया गया। घटनाका संक्षिप्त विवरणःपीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वाराआईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर मु00सं0 143/25 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में309(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 317(2) धाराओं की वृद्धि की गई। मुकदमे से संबंधित अभियुक्तगण रानी कुमारी पत्नी रविरंजन, पुत्री राजेन्द्र, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 23 वर्ष)माया देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र घसिया, निवासी सुपाचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 50 वर्ष)रवि रंजन मौर्या पुत्र नथुनी मौर्या, निवासी मुण्डीसेमर, थानाविण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 26 वर्ष) को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ का विवरणःपूछताछ मेंगिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह का सदस्य कृष्णा मौर्या अपनेसाथियों के माध्यम से विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क करता है, जिससे मोटी रकम वसूली जाती है। इसके बाद नकली विवाह करदुल्हन के रूप में महिला (रानी) उसका सामान एवं जेवरात लूट लेती है तथा डर-धमका कर उसको भगा देती है। अधिकांश मामलों मेंपीड़ित दूर राज्यों से आने वाले होते हैं, जो संकोच या दूरी के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाते, जिससे गिरोह आसानी से बचनिकलता है।अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29.10.2025 को भी इसी तरह की वारदात की थी और लूटे गए जेवर बेचने केलिए रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। लूट की रकम लगभग ₹1.5 लाख थी, जिसमें से अधिकांश पैसा कृष्णा मौर्या के पास है। गिरोह का मुख्यसरगना कृष्णा मौर्या तथा रानी की माँ माया देवी हैं। रानी पूर्व से शादीशुदा महिला है और रवि रंजन की पत्नी है। इनके पूर्व में किएगए अन्य अपराधों की जानकारी एकत्र की जा रही है।वांछित अभियुक्तगणःकृष्ण कुमार मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या, निवासी ग्रामभैरवा गोबर बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।राजू माली पुत्र अज्ञात, मोबाइल नं0 9898976176 बरामदगी काविवरणःएक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र एक जोड़ी सफेद धातु (चाँदी) की पायल ₹9500/- नगद गिरफ्तारी करने वाली पुलिसटीमः0नि0 कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष म्योरपुर उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, थानाम्योरपुर का0 मनोज कन्नौजा, थाना म्योरपुर म0का0 सोनम कुमारी, थाना म्योरपुरका0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुरजनपद सोनभद्रपुलिस द्वारा इस प्रकार की संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।