जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का सातवाँ चरण का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का सातवाँ चरण का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रवाना से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा पशु एम्बुलेंस में रखें दवाओं (किट) का निरीक्षण किए, उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो पशु चिकित्सालय जनपद में बने हैं उनमें निर्धारित रोस्टर से पशु डॉक्टर बैठे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि कैटल कैचर हर ब्लॉक में होनी चाहिए। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यकम अन्तर्गत एफ०एम०डी० टीकाकरण (सातवां चरण) अभियान दिनांक- *22 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक 45 दिन* चलाया जायेगा जिसमें जनपद के (सात माह से ऊपर गाभिन तथा छः माह से छोटे पशुओं को छोंड़कर) समस्त गोवंशीय तथा महिषवंशीय 419678 पशुओं में निःशुल्क टीकाकरण जनपद में उपलब्ध पांच पशु एम्बुलेन्स, 05 बहुउद्देशीय सचल वाहनों तथा 108 पैरावेट/मैत्रियों द्वारा किया जायेगा, इसके लिए जनपद को पर्याप्त मात्रा में टीका 417100 उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिकता के आधार जनपद में संचालित समस्त 301 गौशालाओं में सरक्षित 56076 गोवंशों में सर्वप्रथम टीकाकरण किया जायेगा। तदोपरान्त जनपद के समस्त ग्रामों में टीकाकरण किया जायेगा। एफ०एम०डी० टीकाकरण हेतु 05 विकास खण्ड में कुल 11 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एक पशु चिकित्साधिकारी एक पशुधन प्रसार अधिकारी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा मैत्री/पैरावेट लगाये गये हैं। जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसके संचालन हेतु उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाये गये हैं।