कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आगाज भक्तिमय हुआ साड़ूमल
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। के तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत साड़ूमल में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। भक्तिभाव के साथ निकली कलश यात्रा कथा के प्रथम दिन राजा ग्राउंड स्थित कथा स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों और मंदिरों से होकर गुजरे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कलश यात्रा पुन। कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जिसके बाद विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से भागवत पूजन और कलश स्थापना की गई। कथा का महात्म्य कथा व्यास पंडित चंद्रभूषण पाठक ने प्रथम दिन भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कथा जीवन को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के पुरुष, महिलाएं और युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अनुसार, आगामी सात दिनों तक भगवान के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।