अपर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | नोडल पुलिस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा में लगे पुलिस बल के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह नोडल पुलिस अधिकारी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की, गोष्ठी में नोडल पुलिस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा परीक्षा ड्यूटी से सम्बन्धित चेकिंग,फ्रिस्किंग, केन्द्र के अन्दर व बाहर शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी,कर्मचारीगण को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






